देश-विदेश

ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला: 14 प्रांतों के 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, मिसाइल सिस्टम और सैन्य ठिकाने तबाह

वॉशिंगटन/तेहरान, 13 जुलाई 2026

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर बड़े सैन्य संघर्ष में बदल गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के 14 प्रांतों के 140 ठिकानों पर एक साथ बड़े पैमाने पर मिसाइल और एयरस्ट्राइक की। हमलों में मिसाइल सिस्टम, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सैन्य ठिकानों और स्पीड बोट्स को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों में किए गए। खुजेस्तान प्रांत के तेल और गैस क्षेत्रों के आसपास भी सैन्य कार्रवाई हुई, जहां नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर F-22 Raptor, B-1B Lancer और B-2 Spirit बॉम्बर विमानों की तस्वीरें साझा कर अमेरिकी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर जवाबी हमला किया है। IRGC के मुताबिक, उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने हेलिकॉप्टर मेंटेनेंस सेंटर, P-8 सैन्य विमान के हैंगर और अमेरिकी ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया। हालांकि, इस दावे पर अमेरिका या बहरीन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

युद्ध तेज होने के साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर वैश्विक तनाव का केंद्र बन गया है। क्षेत्र में लगातार मिसाइल, ड्रोन हमलों और सैन्य गतिविधियों के कारण मध्य-पूर्व की सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar