छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर पुलिस का NH-30 पर सघन जांच अभियान, नियम तोड़ने वाले 11 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

बस्तर, 8 जुलाई 2026

लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े के निर्देशन में नेशनल हाईवे-30 स्थित भोंडजोड़ान क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बस्तर थाना पुलिस ने ट्रक, बस, मेटाडोर, पिकअप एवं दोपहिया वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले तथा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले कार चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश भी दी गई।

अभियान के दौरान ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि वे शराब पीकर वाहन नहीं चला रहे हैं। जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई।

बस्तर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस अभियान में प्रशिक्षु एसआई दीपक कुमार बखला, एएसआई चतुरराम बघेल, प्रधान आरक्षक ओमकार नाथ पात्र, पारेश्वर मल्लो, सैनिक जालंधर बघेल, मेजर सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar