छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

परियागुड़ा माध्यमिक शाला के न्यौता भोज में शामिल हुए सरपंच भरत कश्यप, विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा, 7 जुलाई 2026

बस्तर जिले के विकासखंड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम गढ़िया के परियागुड़ा माध्यमिक शाला में आयोजित न्यौता भोज कार्यक्रम में सरपंच भरत कश्यप शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान भरत कश्यप ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कड़ी मेहनत, लक्ष्य निर्धारण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध शिक्षकगणों का स्वागत करते हुए सरपंच ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनता है।

कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक रमणी मौर्य, शाला समिति अध्यक्ष सुदरू सेठिया, पंच निरंजन बघेल, चेतन ग्वाल, क्षिप्रा किरण राव, दल्लुराम ठाकुर, सत्तो सेठिया, कामना तिवारी, तृप्ति खापर्डे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar