मधोता समरस्ता भवन में द आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग संपन्न, गुरु पूजा और ध्यान से भक्तिमय हुआ माहौल

बस्तर, 6 जुलाई 2026
बस्तर विकासखंड के मधोता स्थित समरस्ता भवन में रविवार संध्या को द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन “गुरु पूजा एवं महा सत्संग” में सैकड़ों साधकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा भवन भक्तिमय ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गुरु पूजा के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक भजन-कीर्तन और ध्यान सत्र आयोजित किए गए। साधकों ने बताया कि इस सत्संग से उन्हें आंतरिक शांति और मानसिक तनाव से राहत मिली। उपस्थित लोगों ने शांति, प्रेम और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक संजय मिश्रा जी, ब्रह्माचारी स्वामी सच्चिदानंद जी, टिकेंद्र पांडेय जी, निरु मिश्रा जी, शिवराम मौर्य जी, रामचंद्र कोर्राम जी सहित जोगेश्वर वालेंटियर, रुपनारायण यादव, गुड्डू नाग, एकादशी प्रेमसागर, हेमकुमार, बलिराम मौर्य, चंद्रकुमार, उदय मांझी, शांति नाग, संध्या ठाकुर, प्रेमलता एवं मधोता ग्राम के अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।




