छत्तीसगढ़

सहकार से महिला सशक्तिकरण तक: रायपुर में आज तीन अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन से होगी, जबकि शाम को वे “संवाद संगोष्ठी” और “नारी संगम” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:30 बजे होटल कोटयार्ड बाय मैरियट पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6:30 बजे तक आयोजित “संवाद संगोष्ठी” कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे रात 7:45 बजे तक आयोजित “नारी संगम” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar