भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन

रायपुर, 24 जून 2026
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन हुआ। साथ ही प्रदेश में विकास, सुशासन और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदाधिकारियों से संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, नंदन जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाठिया, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई।




