छत्तीसगढ़जगदलपुर

पीएम-किसान उत्सव दिवस में स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी, किसानों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी

जगदलपुर, 22 जून 2026

पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में स्व-सहायता समूहों (SHG) और सामुदायिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला समूहों, किसान परिवारों और ग्रामीण युवाओं ने हिस्सा लिया।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) को पीएम-किसान उत्सव दिवस में स्व-सहायता समूहों और सामुदायिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में बस्तर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, विकासखंडों और जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर को देशभर में पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि, आजीविका और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रमों में स्व-सहायता समूहों के सदस्य, किसान परिवार, ग्रामीण युवा तथा विभिन्न सामुदायिक संस्थाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसके लिए समूह बैठकों, ग्राम संगठनों, क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) और अन्य माध्यमों से जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

इस दौरान गांवों, ग्राम पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों और आजीविका कार्यों से जुड़े स्व-सहायता समूहों के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar