छत्तीसगढ़

रायगढ़-जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 19 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को रायगढ़ और जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुईयांपानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

भुईयांपानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री महतारी सदन का अवलोकन करेंगे तथा शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों से मुलाकात भी करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित रनपुर पहुंचेंगे और वहां से ग्राम डोडराही जाएंगे। डोडराही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूद रहने की संभावना है।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रनपुर में कुछ समय आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम को वे हेलीकॉप्टर से कांसाबेल विकासखंड स्थित अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर रायगढ़ और जशपुर जिलों में प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar