छत्तीसगढ़

गरियाबंद को विकास की सौगात देंगे CM साय: कई कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, सूरजपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी

रायपुर, 17 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को सूरजपुर और गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और हेलीकॉप्टर से सूरजपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर स्थित वार्ड क्रमांक 06, बंचरपारा पहुंचेंगे, जहां वे नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह समारोह दोपहर 3 बजे आयोजित होगा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दर्रापारा, गरियाबंद में नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar