छत्तीसगढ़ और मौसम

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में जल्द दस्तक देगा मानसून, आज बारिश और आंधी की चेतावनी

रायपुर, 8 जून 2026

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। हालांकि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों में अभी भी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 दिनों में पहुंच सकता है मानसून

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो अगले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मानसून प्रवेश कर सकता है।

बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि 12 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। दिनभर बादल रहने के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • बालोद – 41.7°C
  • बेमेतरा – 41.5°C
  • कवर्धा – 41.5°C
  • दुर्ग – 41.2°C
  • बिलासपुर – 41.0°C
  • राजनांदगांव – 40.9°C
  • जगदलपुर – 38.4°C
  • अंबिकापुर – 36.6°C

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar