छत्तीसगढ़

दिल्ली से रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: शाम को कैबिनेट बैठक, योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर, 26 मई 2026/ Vishnu Deo Sai आज नई दिल्ली प्रवास से वापस रायपुर लौटेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा रवाना होंगे और 1:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-6312 से नई दिल्ली से रवाना होकर शाम 4:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4:25 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा रवाना होकर 4:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के रायपुर पहुंचने के बाद कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगे के दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar