अन्य खबरें

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से बदलेगा मौसम का मिजाज, नौतपा में चमकेगी इन राशियों की किस्मत

सूर्य देव 25 मई को दोपहर 3:44 बजे कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा की शुरुआत मानी जाएगी, जो 2 जून तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र में यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इन 9 दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक तेज होता है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है।

क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र?

रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि में स्थित है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं, जबकि नक्षत्र के अधिपति चंद्रमा माने जाते हैं। शुक्र और चंद्रमा शीतलता, सुंदरता और सुख के प्रतीक हैं, वहीं सूर्य अग्नि और ऊर्जा के कारक हैं। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से वातावरण में तीव्र गर्मी बढ़ने लगती है।

नौतपा में इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष अनुसार नौतपा का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं।

  • मेष राशि
  • वृषभ राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि

इन राशियों के लोगों को धन लाभ, नई जिम्मेदारियां और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
  • जल में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
  • गेहूं, गुड़ और तांबे का दान शुभ माना गया है।
  • क्रोध, अहंकार और बड़ों के अपमान से बचें।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा केवल तेज गर्मी का संकेत नहीं देता, बल्कि कई लोगों के जीवन में तरक्की और सकारात्मक बदलाव भी लेकर आता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar