छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में पहली बार होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की हाई-लेवल बैठक, भाजयुमो ने संभाली तैयारियों की कमान

जगदलपुर, 15/05/2026। बस्तर में आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की ऐतिहासिक बैठक को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय जगदलपुर में संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा परिषद की तैयारियों और युवा मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बस्तर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी सुरक्षा और विकास केंद्रित उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 मई की रात को ही जगदलपुर पहुंच जाएंगे। भाजपा नेताओं ने इसे बस्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रति केंद्र सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का प्रतीक बताया।

बैठक में यह भी बताया गया कि परिषद की इस हाई-लेवल बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन, अंतर्राज्यीय सुरक्षा, बॉर्डर सेफ्टी और मध्य भारत के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढ़ी, नगर अध्यक्ष पश्चिम मंडल प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भरत बघेल, आनंद झा, विकास पात्रों, जीवनाथ मौर्य, राम प्रसाद मौर्य, डीकेश नाग, मयंक दीवान, सोम प्रकाश जोशी, अनुष्का साहू, अमित कपूर, रोहन घोष, मोरध्वज सेठिया, तमिश नायडू, मनी विक्रम नायडू, तेजस्विता घोष, काजल वर्मा, शैलेन्द्र भदौरिया, रवि नेताम, शरद श्रीवास्तव, जशवंत जोशी, प्राचीन तिवारी, आदर्श ठाकुर, मुकेश शर्मा, विवेक साहू, नरेन्द्र पांडे, रमेश नायडू, अनिमेष चौहान, रुपेश समरथ, गुलाम अशरफ गोरी, राज पांडे और रितेश झा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar