छत्तीसगढ़जगदलपुर

उपचुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : प्रत्याशी चयन और जीत की रणनीति पर मंथन

जगदलपुर, 15 मई 2026। नगर निगम और पंचायत क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त 25 पंच पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशी उतारने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया।

जानकारी के अनुसार बकावण्ड क्षेत्र में 11, बस्तर में 6, जगदलपुर में 2, लोहण्डीगुड़ा में 2, तोकापाल में 2 और दरभा में 2 पंच पदों पर उपचुनाव होना है। बैठक में इन सभी क्षेत्रों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उपचुनाव को गंभीरता से लेते हुए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समन्वित प्रयासों से सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा, सफीरा साहू, ललिता बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बघेल, सोनबारी भद्रे, बसंत कश्यप, मनीराम कश्यप और अतुल सिम्हा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar