छत्तीसगढ़जगदलपुर

धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। गांव के पास शव दफनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, महिला की मौत के बाद उसके परिजन गांव के नजदीक शव को दफनाना चाहते थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जगह शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है और वहां दफनाना नियमों के खिलाफ है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद महिला के शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar