छत्तीसगढ़

इनोवेशन महाकुंभ में शामिल होने आज जगदलपुर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोपहर से शाम तक रहेगा व्यस्त दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 5 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे “Innovation Mahakumbh 1.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

वे 2:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का 3:20 बजे शासकीय काकतीय पी.जी. कॉलेज धरमपुरा, जगदलपुर स्थित हेलीपेड पर आगमन होगा। इसके बाद वे 3:30 बजे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित “Innovation Mahakumbh 1.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नवाचार और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 5:30 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 5:35 बजे पुनः काकतीय कॉलेज हेलीपेड पहुंचेंगे और 5:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 7:00 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा रवाना होकर 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके पश्चात उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar