छत्तीसगढ़

गोंदिया स्टेशन अपग्रेड का असर: Indian Railways ने 10 ट्रेनें रद्द कीं, कई के रूट बदले, 3 से 22 मई तक यात्री परेशान

बिलासपुर, 02 मई 2026//South East Central Railway के अंतर्गत Gondia railway station में मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई 2026 तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर ट्रैक सुधार और वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और गति में सुधार होगा।

इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ गाड़ियों को गंतव्य से पहले ही नियंत्रित/समाप्त किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar