छत्तीसगढ़

रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग: महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता-पुणे फ्लाइट उतारी, उपचार के बाद एक घंटे में फिर रवाना

रायपुर, 30 अप्रैल 2026//रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब IndiGo की कोलकाता से पुणे जा रही फ्लाइट 6E-135 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत यह फैसला लिया।

जानकारी के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और दोपहर करीब 12 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हलचल बढ़ गई, हालांकि सभी अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम विमान तक पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से महिला की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और किसी अन्य यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब एक घंटे बाद, दोपहर 1 बजे फ्लाइट को फिर से पुणे के लिए रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन को लेकर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिसमें फ्लाइट लेट और कैंसिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar