देश-विदेश

बंगाल में चुनावी बवाल: पीएम मोदी की रैली से पहले BJP-TMC भिड़े, पवन सिंह के घर बमबाजी, 3 घायल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले माहौल हिंसक हो गया है। उत्तर 24 परगना के जगद्दल इलाके में रविवार रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई।

बताया जा रहा है कि विवाद झंडे और पोस्टर फाड़ने से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और हिंसा में बदल गया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि पवन सिंह के घर पर देसी बम फेंके गए, जिसमें कम से कम 3 लोग घायल हो गए।

घटना जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने हुई, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस को हालात काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली से पहले इलाके में तनाव और बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

BJP ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने उनकी सभा में बाधा डालकर हमला किया, वहीं TMC ने पलटवार करते हुए BJP पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar