छत्तीसगढ़

आज व्यस्त कार्यक्रम में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ‘मन की बात’ से लेकर कर्मा महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर | 26 अप्रैल 2026

रविवार को विष्णु देव साय का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग जिले तक विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी तय की गई है।

सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान कर वे 10:55 बजे विनायक सिटी, भाटागांव स्थित क्लब हाउस पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद 11:30 बजे वे वापस रायपुर के लिए रवाना होकर 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री फिर से रवाना होंगे और 2:15 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम भरर (जामगांव-आर) पहुंचेंगे। यहां वे 2:15 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद 3:15 बजे वे वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित समय में रहेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar