छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: राजधानी रायपुर में हज किट वितरण व सम्मान समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

रायपुर, 25 अप्रैल 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री का आज राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह पहुंचेंगे, जहां वे 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान हज यात्रियों को किट वितरित की जाएगी और उनका सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे सभागृह से प्रस्थान कर 2:10 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar