छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर में महेश कश्यप के घर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, मंत्री केदार कश्यप ने की विधिवत पूजा-अर्चना

बस्तर, 07 अप्रैल 2026/ बस्तर के सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंण्ड झरनीगुड़ा में श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के प्रथम दिवस छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए।

मंत्री केदार कश्यप ने मंडप प्रवेश कर पवनपुत्र हनुमान जी का विधिवत अभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कश्यप परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान उन्होंने सांसद महेश कश्यप, कश्यप परिवार और ग्रामवासियों से भी आत्मीय बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना।

समारोह में स्थानीय जनसमुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक वातावरण को समृद्ध किया।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar