छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE : हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, आज रायपुर में विशेष कार्यक्रम, देखें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर। 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राजधानी रायपुर में धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा व्यस्त कार्यक्रम तय है। वे शाम को नर्मदा कुंड मंदिर में आयोजित “हनुमान जन्म महोत्सव” में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 6:55 बजे नर्मदा कुंड मंदिर, स्टेशन चौक पहुंचेंगे। यहां वे शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे मंदिर से रवाना होकर 8:10 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है और आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar