संगठन को सशक्त बनाने में महिला मोर्चा निभाए अग्रणी भूमिका – रमशिला नाग

,,भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा,
जगदलपुर। एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय जगदलपुर में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर सहित नवगठित जिला कार्यकारिणी की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में महिला मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना आवश्यक है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाले “कन्या पूजन” कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता सिंह राणा, ललिता बघेल, राम कुमारी यादव, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, गोदावरी साहू, गीता नाग, दीपाली नाग, कुसुम परिहार, बिजली वैद्य, मीना विश्वकर्मा, डाकेश्वरी पांडे, शोभा रानी, संगीता तोमर, अलका सिंह, अनीता पटेल, विभा सिंह, पूनम सिन्हा सहित अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।




