देश-विदेशमनोरंजन

अश्लीलता विवाद में ‘सरके चुनर’ गाना घिरा: NCW का सख्त एक्शन, नोरा फतेही-संजय दत्त समेत 5 को समन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, वेंकट के. नारायण और किरण कुमार को समन जारी किया है।

आयोग ने इन सभी को 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुपस्थित रहने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गाने पर गंभीर आरोप

NCW के अनुसार, पहली नजर में यह गाना यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक प्रतीत होता है। आयोग का मानना है कि यह भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और POCSO Act के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकता है।

NHRC ने भी भेजा नोटिस

इसी मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी सख्ती दिखाते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है।

बढ़ते विवाद के बीच हटाया गया गाना

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने ‘सरके चुनर’ गाने को यूट्यूब से हटा दिया है। यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, जबकि संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है। विवाद के चलते फिल्म और उससे जुड़े कलाकारों को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar