ईरान की अमेरिका-इजरायल को खुली चेतावनी: ‘हमारे द्वीपों पर हमला हुआ तो फारस की खाड़ी में बहेंगी खून की नदियां’

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने कहा है कि अगर ईरान के किसी द्वीप पर हमला हुआ तो पूरा फारस की खाड़ी खून से लाल हो जाएगा।
गलीबाफ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि “वतन या मौत… अगर ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो हम अपना सब्र खो देंगे और हमलावरों को कड़ा जवाब देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी सैनिक मारे जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी सीधे डोनाल्ड ट्रंप की होगी।
इधर मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इराक के कुछ बंदरगाहों को भी निशाना बनाया है। इस बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ा है और कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।
वहीं ट्रंप प्रशासन ने ईरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग की है और अमेरिकी ग्राउंड ट्रूप्स भेजने की संभावना पर भी चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो पूरे मिडिल ईस्ट में बड़ा सैन्य संघर्ष छिड़ सकता है।




