छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

परिजनों ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर दी जान, कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से आहत होकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोनों ने लारी में जहर पी लिया। युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला (25 वर्ष) और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में करीबी रिश्तेदार थे। इसी कारण परिवार और गांव के लोग इस रिश्ते और शादी के पक्ष में नहीं थे। लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध के बावजूद जब शादी की बात नहीं बनी तो दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar