छत्तीसगढ़बस्तर

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर: बस्तर में CM ने किया ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का शुभारंभ

जगदलपुर, 8 मार्च 2026।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम बस्तर जनपद के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर नगर पंचायत बस्तर के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पाँच मिलेट कार्ट पुनर्वासित महिलाओं तथा एक अन्य महिला हितग्राही को प्रदान किए। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और मिलेट उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सक्षम योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय के सहयोग से “साथी परियोजना” के तहत स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को मिलेट कैफे और मिलेट कार्ट संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

योजना के तहत राज्य में पहले चरण में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और पर्यटन स्थलों पर लगभग 400 मिलेट कैफे और मिलेट कार्ट शुरू किए जाएंगे। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस अवसर पर विधायक किरण देव, विधायक चैतराम आटामी, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar