छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर पुलिस ने दंतेश्वरी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद

जिला-बस्तर, जगदलपुर, 02 मार्च 2026 – बस्तर पुलिस ने दंतेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाले मोनू यादव (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगनार, करपावंड जिला बस्तर का मूल निवासी है। उसके कब्जे से चोरी किए गए मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस लगातार अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 23 जनवरी 2026 को हुई दंतेश्वरी मंदिर चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान में पुलिस को सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को दंतेश्वरी मंदिर से पीतल की मूर्ति, चांदी की चैन, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र और सोने का हार चोरी किया गया था। चोरी की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर मंदिर और शहर के सीसीटीवी फूटेज की जांच की। फूटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मोनू यादव के रूप में हुई।

मुखबिर की सूचना पर मारकेल नगरनार ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में मोनू यादव ने चोरी स्वीकार की। उसने बताया कि मूर्ति, चांदी की चैन और मंगलसूत्र अपने जैकेट में रखा था, जबकि सोने का हार टूटकर जेब में रह गया। डर के कारण उसने हार और मंगलसूत्र के टुकड़े रेलवे स्टेशन के पास बरगद के पेड़ और पत्थर के नीचे रख दिए और बाकी सामान को ट्रेन में ओडिशा की ओर जाते समय नदी में फेंकने की कोशिश की।

आरोपी मोनू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उसके बताये स्थान से एक मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा बरामद किया गया। बाकी सामान की खोज के लिए SDRF और पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया, लेकिन वह नहीं मिला।

इस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी:

  • उप पुलिस अधीक्षक – गीतिका साहू, अमित देवांगन
  • निरीक्षक – भोला सिंह राजपूत, लीलाधर राठौर, शिवानंद सिंह, दिलबाग सिंह, गौरव तिवारी, मोहम्मद तारिक, सुरेश जांगड़े
  • उनि. – प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार, अरुण मरकाम
  • सउनि – प्रमोद सिन्हा, परिमल दास
  • HC – खेदु ठाकुर, सुनील मनहर, अहिलेश नाग
  • आरक्षक – सोनू गौतम, प्रदीप कश्यप, रवि बघेल, मौसम गुप्ता, मुकुंद भंडारी, धर्मेंद्र ठाकुर, भीसम ठाकुर, कृष्णा नेताम, महेंद्र पटेल, शैलेश राज, महंगू कश्यप, युवराज ठाकुर, प्रकाश नायक, रंगलाल खरे, राजू बघेल, धर्मेंद्र सोनवानी, धर्मराज कश्यप, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा, हिमांशु यादव, धर्मेंद्र कंवर, दिनेश जसकर, तरुण यादव, धनश्वर यादव, सामदेव कश्यप, ओम प्रकाश साहनी, अमर बेसरा

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar