छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागब्रेकिंग खबरें

बड़ी खबर: महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफ़ा स्वीकार, विवेक शर्मा बने छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता – विधि विभाग ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विधि और विधायी कार्य विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

प्रफुल्ल भारत ने जताया आभार

हाल ही में प्रफुल्ल एन भारत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। इस्तीफा पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल, उच्च व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों, नौकरशाहों और महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा देना उनके लिए गौरवपूर्ण रहा।

विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता

सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नए महाधिवक्ता की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति आरएस शर्मा के सुपुत्र हैं और पिछले दो दशकों से अधिक समय से कई महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार की ओर से मजबूत पैरवी करते रहे हैं।

23 साल का अनुभव, कई बड़े मामलों की पैरवी

विवेक शर्मा के पास 23 साल का वकालत अनुभव है।

लीकर स्कैम, कोल स्कैम और एसीबी के महत्वपूर्ण मामलों में उनकी प्रभावी उपस्थिति के कारण वे सुर्खियों में रहे।

उनके पिता हाईकोर्ट के जज रहने के साथ-साथ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

3 जून 1980 को जन्मे विवेक शर्मा ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी, जबलपुर से एलएलबी की पढ़ाई की है।

विवेक शर्मा अब राज्य के सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता के रूप में पदभार संभालेंगे। सरकार के इस फैसले को कानूनी हलकों में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar