छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर-कोण्डागांव दौरा और रायपुर में व्यस्तशील दिवस, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 17 नवम्बर 2025/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को बस्तर और कोण्डागांव जिले के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर का दौरा कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर रायपुर, जगदलपुर और कोण्डागांव के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शाम को रायपुर लौटकर TV9 Bharatvarsh Conclave में भाग लेने का कार्यक्रम तय किया है।

दिनभर का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है :

रायपुर से रवाना होकर बस्तर प्रस्थान
मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे मॉ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे।

पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन
जगदलपुर पहुंचने के बाद 12:35 बजे मुख्यमंत्री पूना मारगेम परिसर पहुंचेंगे, जहां 12:35 से 12:55 बजे तक Pandum Café का शुभारंभ करेंगे।

जगतु माहरा स्कूल के शताब्दी समारोह का शुभारंभ
दोपहर 1 बजे वे जगदलपुर के जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से 2 बजे तक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करेंगे।

कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव और विकास कार्यों का लोकार्पण
2:30 बजे स्कूल कार्यक्रम से प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे ITBP मण्डी प्रांगण हेलीपेड, कोण्डागांव पहुंचेंगे।
3 बजे विकास नगर स्टेडियम, कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव 2025 के तहत लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3 से 4 बजे तक आयोजित होगा।

रायपुर वापसी एवं TV9 भारतवर्ष कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
कार्यक्रम के उपरांत वे 4:05 बजे हेलीपैड से प्रस्थान कर 4:50 बजे रायपुर पहुंचेगे। शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद 6:55 बजे वे होटल सायाजी के लिए रवाना होंगे।
रात 7 से 8 बजे तक मुख्यमंत्री TV9 Bharatvarsh Conclave में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद 8 बजे होटल से वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा बस्तर और कोण्डागांव के विकास कार्यों को नई गति देगा और रायपुर में मीडिया संवाद के माध्यम से राज्य की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar