छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार संग गृह ग्राम बगिया में मनाई दीपावली, कहा– समाज में फैलाएं सकारात्मकता और आशा का प्रकाश

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025। दीपोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का पर्व मनाया।


मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा —
“दीपोत्सव के पावन अवसर पर, गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली, दीप जलाने के साथ ही अपने भीतर और समाज में सकारात्मकता और आशा का प्रकाश फैलाने का पर्व है। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि हर छत्तीसगढ़वासी के जीवन में सुख, सुमति और समृद्धि के दीप निरंतर प्रकाशित रहें।”
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व एकता, सौहार्द और आनंद का प्रतीक है, जो समाज में खुशहाली और प्रकाश का संदेश देता है।




