छत्तीसगढ़रायपुर संभागशिक्षा एवं रोजगार

छत्तीसगढ़ की बेटी लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश की युवाशक्ति ने फिर रचा इतिहास

रायपुर,! छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी लखनी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोरबा जिले की निवासी और ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका लखनी साहू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया।

यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू की कर्मनिष्ठा और सेवा भावना का सम्मान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय भी है। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अपने समर्पण और कार्यों से यह साबित किया है कि प्रदेश की युवा शक्ति देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखनी साहू को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से समाजहित में किए गए उनके योगदान ने यह सिद्ध किया है कि जब युवा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है।

मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे समाज निर्माण और राज्य के नवोदय में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

लखनी साहू की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में जन्मे युवा अपने समर्पण, परिश्रम और देशप्रेम से नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar