छत्तीसगढ़

बालोद दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज — माँ कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर में रामकृष्ण दास महात्यागी को करेंगे श्रद्धांजलि, सुबह मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठकों में रहेंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहाँ 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री साय 2:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन से कार द्वारा प्रस्थान कर 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे और वहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के लिए रवाना होंगे। लगभग 3:10 बजे मुख्यमंत्री का आगमन ग्राम बड़े जुंगेरा (वि.खं. डौण्डीलोहारा, जिला बालोद) के हेलीपेड पर होगा, जहाँ से वे कार द्वारा माँ कौशल्या धाम, श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 3:15 बजे से 4:15 बजे तक माँ कौशल्या धाम, श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्री रामकृष्ण दास महात्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम पश्चात 4:15 बजे मुख्यमंत्री आश्रम से प्रस्थान करेंगे और 4:20 बजे ग्राम बड़े जुंगेरा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का आगमन 4:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पर होगा, जहाँ से वे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे। लगभग 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के पश्चात शेष समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar