छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ग्राम उलनार में देवी-देवता के दर्शन कर लोगों से की मुलाकात



जगदलपुर, 28 सितंबर 2025: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मन की बात कार्यक्रम के बाद ग्राम उलनार में मां भद्रकाली, कोदई और चौरिया बाबा के दर्शन किए। सांसद ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की शुभकामनाएँ दी।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लोगों का आपसी मेल-जोल मजबूत होता है।




