छत्तीसगढ़
रायपुर: 28 साल की युवती का 17 साल के नाबालिग से विवाद, महिला आयोग ने मामला बाल संरक्षण आयोग को सौंपा

रायपुर में 28 साल की युवती और 17 साल के नाबालिग के बीच अफेयर का विवाद सामने आया। युवती ने लड़के से शादी की मांग रखी, लेकिन लड़का पीछे हट गया। इसके बाद युवती ने 50 लाख रुपए की मांग की और न मिलने पर थाने में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई।
महिला आयोग में सुनवाई के दौरान युवती ने कहा कि उसे लड़के की उम्र का पता नहीं था। नाबालिग के माता-पिता ने दस्तावेज पेश कर लड़के की उम्र 17 साल साबित की। आयोग ने मामले को सुनवाई के लिए बाल संरक्षण आयोग को भेजने का निर्णय लिया।
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि लड़के के खिलाफ कार्रवाई बाल संरक्षण आयोग करेगा। वहीं युवती के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।
अन्य मामलों में महिला आयोग ने पति-पत्नी और बच्चों से जुड़े विवादों का किया समाधान
- पति-पत्नी अलगाव में थे, बच्चों से मिलने का अधिकार सुनिश्चित किया।
- बिना तलाक दूसरी शादी करने वाले पिता के मामले में बच्चों के आधार कार्ड संबंधी विवाद सुलझाया।
- बच्चों की रखवाली और खर्च के मामलों में समझाइश देकर समाधान किया गया।




