मध्यप्रदेश

सतना में शिवराज सिंह चौहान का अनोखा अंदाज: रेलयात्रा में यात्रियों से की मुलाकात, सतना पहुंचकर हुआ जोरदार स्वागत

सतना। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचे। सफर के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रेन के अलग-अलग कोचों में जाकर यात्रियों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

यात्रियों ने उत्साहपूर्वक उनसे मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को सुना। उनका सहज और मिलनसार अंदाज यात्रियों को खूब भाया।

रेलयात्रा के इन पलों को उन्होंने स्वयं भी सोशल मीडिया पर साझा किया। सतना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar