छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

एनएमडीसी और सिपेट देंगे युवाओं को निःशुल्क प्लास्टिक इंजीनियरिंग प्रशिक्षण

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025।
युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनएमडीसी लिमिटेड और केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हैदराबाद के सहयोग से निःशुल्क प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार इन कोर्सेस में 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स, 3 वर्षीय डिप्लोमा तथा 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल हैं। सभी कोर्स पूरी तरह निःशुल्क होंगे और विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित युवाओं को देश की अग्रणी संस्थाओं में रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 से 17 सितम्बर तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जगदलपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar