छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

विदेश प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दिल्ली में हुआ स्वागत — रायपुर में भव्य स्वागत की तैयारियाँ

रायपुर, 30 अगस्त।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना विदेश दौरा समाप्त कर स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज दोपहर ढाई बजे रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ उनके स्वागत के लिए सरकार के सीनियर मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राजधानी में उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और भव्य स्वागत समारोह की तैयारियाँ की गई हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar