छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागमौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: 26 जिलों में यलो अलर्ट, जगदलपुर-सुकमा हाईवे बंद, बाढ़ में तीन बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: 26 जिलों में यलो अलर्ट, जगदलपुर-सुकमा हाईवे बंद, बाढ़ में तीन बच्चों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर में मंगलवार रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश से झीरम नाला उफान पर है, जिसके चलते जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद हो गया है। सड़क पर करीब दो फीट ऊपर पानी बहने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव और बस्तर जिले में आज भारी बारिश के साथ बिजली गिरने, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई गई है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेशभर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

बाढ़ में मासूमों की मौत
तेज बारिश से नदियों और नालों में उफान देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभाग में कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वहीं, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस बीच, बिलासपुर जिले से दर्दनाक खबर आई है। यहां बाढ़ में बहकर एक ही परिवार के चार बच्चे लापता हो गए। इनमें से तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है।

👉 स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन ने लोगों को नदियों-नालों के किनारे जाने से सख्त मना किया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar