छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगामी 12 अगस्त 2025 का व्यस्त कार्यक्रम: बिलासपुर और रायपुर में कई अहम आयोजन, शहीद विनोद सिंह मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह और स्वच्छता संगम 2025 में भागीदारी

रायपुर/बिलासपुर, 12 अगस्त 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगामी 12 अगस्त 2025 को एक व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें वे बिलासपुर और रायपुर दोनों शहरों में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:20 बजे पुलिस साउंड हेलिपेड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के पं. सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय कौनी का दौरा करेंगे, उसके बाद कार द्वारा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 बजे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे, जो 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे बहतराई इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां 1:45 बजे से 2:45 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

3:15 बजे तक आरक्षित समय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहतराई इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर साईस कॉलेज परिसर हेलीपेड, सीपत रोड, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

शाम 4:00 बजे रायपुर में आगमन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे अपने निवास सिविल लाइन पहुंचेंगे।

यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास, शिक्षा और स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगामी स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम से प्रदेश में स्वच्छता और जनसंपर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar