छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री का 22 जुलाई का दिनभर का शासकीय कार्यक्रम जारी, नवा रायपुर में अहम बैठकें शामिल

मुख्यमंत्री का 22 जुलाई का दिनभर का शासकीय कार्यक्रम जारी, नवा रायपुर में अहम बैठकें शामिल

रायपुर, 22 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री का दिनांक 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) का शासकीय कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मंत्रालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की संभावना है।

शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होंगे और 5:25 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे। शेष समय आरक्षित रहेगा।

दिनभर के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पूरा फोकस प्रशासनिक कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar