छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर में सुशासन तिहार की बड़ी सफलता: बकावंड समाधान शिविर में 2714 मामलों का त्वरित निराकरण, डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा

“महेश कश्यप ने कहा – हर आवेदन का होगा समाधान महिलाओं को विषम सिंदूर योजना की दी जानकारी”

(Damru Kashyap)! बकावंड, बस्तर | 30 मई 2025
सुशासन तिहार 2025 के तहत बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत कचनार के आश्रित पारा आमागुड़ा में आज समाधान शिविर का ब्लॉक के अंतिम सुशासन तिहार शिविर आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यह शिविर मोंगारापाल, झारउमर, ढोढरेपाल, छोटेदेवड़ा, रायकेरा देवड़ा, बेड़ाउमर, बोरपदर, कचनार, भिरलिंगा और चोलनार सहित आसपास के गांवों के लिए आयोजित किया गया था।

शिविर में कुल 2715 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2714 मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। प्रशासन की तत्परता और गंभीरता ने ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत किया। शिविर की सफलता पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने समाधान की गति की सराहना करते हुए कहा कि हर आवेदन का समाधान सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने महिलाओं को विषम सिंदूर योजना की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से आम जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों को इनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में जनप्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य और शकुंतला कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण कुमार पांडे, पूर्व जनपद अध्यक्ष परिस बेसरा, मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम जोशी, बकावंड मंडल अध्यक्ष पिताम्बर कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, मोहन जोशी,सहित कई नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद सदस्य दयमती कश्यप, खेमेश्वरी कश्यप, अनिल कुमार बिसाईं, बुधराम बिसाई, हेमकांत सिंह ठाकुर,रणविर सिंह वैश,दुलभ सूर्यवंशी, बेड़ाउमर गांव के सरपंच अर्जुन कश्यप, बलिराम बघेल, बंशी कश्यप और परमानंद पाढ़ी, दामोधर बघेल,विषम ठाकुर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े और जनपद सीईओ पारेश्वर कुर्रे ने शिविर को सफल बनाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। जनपद पंचायत के कर्मचारियों श्रवण श्रीवास्तव, अभिमन्यु सेठिया, माधव मिश्रा, पंचायत इंस्पेक्टर प्रहलाद चंद्राकर, विनोद तथा अन्य कर्मचारियों और सरपंच-सचिवों ने अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया। इन सभी को जनपद की “रीढ़ की हड्डी” की संज्ञा दी गई।

शिविर के दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई, जिससे जागरूकता में वृद्धि हुई और सुशासन का संदेश गहराई तक पहुंचा। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार और जनपद सीईओ का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar