छत्तीसगढ़शिक्षा एवं रोजगार

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025: आज दोपहर 3 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, CM विष्णुदेव साय करेंगे परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025: आज दोपहर 3 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, CM विष्णुदेव साय करेंगे परिणाम जारी

रायपुर, 7 मई 2025 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम आज 7 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन नतीजों की औपचारिक घोषणा करेंगे।

परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिणाम जारी होते ही छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।


कैसे देखें CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2025?

छात्र निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘परीक्षा परिणाम 2025 (Exam Results 2025)’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी कक्षा अनुसार ‘High School Exam Result 2025’ (10वीं) या ‘Higher Secondary Exam Result 2025’ (12वीं) लिंक चुनें।
  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. ‘सबमिट’ करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar