छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626 करोड़

रायपुर, 11 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में ₹626 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

मुख्यमंत्री ने योजना की 29वीं किस्त जारी होने पर सभी हितग्राही महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक ₹18,800 करोड़ से अधिक की राशि प्रदेश की महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इस राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा, बचत तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar