2.23 करोड़ का टैंकर घोटाला! रायपुर नगर निगम पर बड़ा आरोप, 1.5 करोड़ के टेंडर में 3.73 करोड़ का भुगतान

Raipur नगर निगम में पानी टैंकर सप्लाई को लेकर कथित घोटाले का मामला सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष Akash Tiwari ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों में 1.50 करोड़ रुपए के टेंडर के बदले 3.73 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
आकाश तिवारी का दावा है कि वर्ष 2025 में 1 करोड़ रुपए के टेंडर के खिलाफ नगर निगम ने करीब 2.05 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। वहीं 2024 में 50 लाख रुपए के टेंडर के बदले लगभग 1.68 करोड़ रुपए जारी किए गए। इस तरह कुल 2.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है।
2025 में जोनवार भुगतान
- जोन-2 : 15.98 लाख रुपए
- जोन-3 : 30.29 लाख रुपए
- जोन-4 : 6.97 lakh रुपए
- जोन-5 : 29 लाख रुपए
- जोन-6 : 3.92 लाख रुपए
- जोन-7 : 7.37 लाख रुपए
- जोन-8 : 38.80 लाख रुपए
- जोन-9 : 63.12 लाख रुपए
- जोन-10 : 11.53 लाख रुपए
2024 में जोनवार भुगतान
- जोन-2 : 16.74 लाख रुपए
- जोन-3 : 13.35 लाख रुपए
- जोन-4 : 8.26 लाख रुपए
- जोन-5 : 35 लाख रुपए
- जोन-6 : 10.19 लाख रुपए
- जोन-7 : 10 लाख रुपए
- जोन-8 : 21.50 लाख रुपए
- जोन-9 : 42.65 लाख रुपए
- जोन-10 : 10.77 लाख रुपए
एक ही रेट पर 6 कंपनियों को ठेका
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि 6 अलग-अलग कंपनियों ने एक समान रेट कोट किया और सभी को एल-1 मानकर ठेका दे दिया गया। आरोप है कि कई वर्षों से यही कंपनियां लगातार ठेका हासिल कर रही हैं।
जिन कंपनियों के नाम सामने आए
मेसर्स केशव प्रसाद पांडेय
मेसर्स प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन
मेसर्स परिमल कश्यप
मेसर्स अरविंद सिंह ठाकुर
मेसर्स प्रवीण दीक्षित
मेसर्स रफीक अहमद, रायपुर
नेता प्रतिपक्ष ने




