मुंबई एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग से राहुल गांधी की प्यारी मुलाकात, वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया अंदाज

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026
मुंबई एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और एक स्निफर डॉग की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी एयरपोर्ट पर मौजूद स्निफर डॉग के साथ बेहद सहज और दोस्ताना अंदाज में नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया गया है। इसमें राहुल गांधी स्निफर डॉग को प्यार से सहलाते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह अपने दोनों हाथ डॉग के सामने कर देते हैं, जिसके बाद डॉग बिना किसी जल्दबाजी के उनके हाथों को सूंघता है।
राहुल गांधी कुछ सेकेंड तक चुपचाप खड़े रहकर डॉग को अपना काम करने देते हैं। राहुल गांधी और स्निफर डॉग का यह छोटा सा मोमेंट सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “मैन लव्स डॉग्स, डॉग्स लव मैन.”
राहुल गांधी का डॉग्स के प्रति लगाव पहले भी कई मौकों पर सामने आ चुका है। वह सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग नूरी का भी जिक्र कर चुके हैं। इस साल 7 अगस्त को कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन किया था, जिसमें छात्रों और जेन जी यूजर्स से सवाल मांगे गए थे।
इसी दौरान उनसे डॉग पैरेंट होने को लेकर भी सवाल पूछा गया था। राहुल गांधी ने अपने डॉग नूरी के साथ बॉन्डिंग की झलक भी साझा की थी। इससे पहले भी उनके कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पोस्ट में डॉग्स के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली है।




