छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागबीजापुर

ब्रेकिंग न्यूज़:बीजापुर में सरपंच समेत 3 लोगों को धमकी, स्कूल निर्माण रोकने की चेतावनी

बीजापुर,7 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सरपंच समेत तीन लोगों को धमकी भरा पत्र मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला उसूर ब्लॉक के मुर्दोंडा गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच समेत तीन लोगों को ‘लाल सलाम’ के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र में गौठान के सामने स्कूल निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही स्कूल निर्माण जारी रखने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar