दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप, जाना स्वास्थ्य का हाल

बस्तर,11 सितम्बर 2026
बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि किरण सिंह देव जुलाई माह में सड़क हादसे में घायल हुए थे। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकीय सलाह पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ भवन में बेड रेस्ट पर हैं।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि किरण सिंह देव स्वास्थ्य लाभ लेते हुए बेड रेस्ट पर हैं, लेकिन संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ के दौरान भी किरण सिंह देव फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं और संगठन की बैठकों, कार्यशालाओं तथा आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं।
महेश कश्यप ने कहा कि उनका यह समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह, बलदेव मंडावी, कामदेव बघेल, वनवासी मौर्य एवं सतीश बाजपेयी उपस्थित रहे।




