छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग
ग्राम दसापाल को मिला पानी टैंकर, जनपद सदस्य अनिल बिसाई ने जनसेवा की दिशा में बढ़ाया कदम

बकावंड। ग्राम दसापाल में पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में जनपद विकास निधि से पानी टैंकर प्रदान किया गया। जनपद सदस्य अनिल बिसाई की ओर से ग्राम पंचायत दसापाल को यह सौगात दी गई। इससे ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर बकावंड मंडल महामंत्री रणवीर सिंह बैस, जगरनाथ ठाकुर, जनपद सदस्य सोनपुर लखीधर बघेल, बालाजी पटेल, राजीव द्विवेदी, ग्राम दसापाल की सरपंच महादेई कश्यप, गोपी ठाकुर, तमेंद्र बिसाई, सीताराम सहित ग्राम के पुजारी, सिरहा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पानी टैंकर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह पहल गांव में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने और जरूरत के समय पानी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




